सहायक सामग्री से 10वीं व 11वीं परीक्षा की राह होगी आसान
- निदेशालय ने 10वीं व 11वीं के लिए सहायक सामग्री तैयार की
- सहायक सामग्री में प्रश्नों का भंडार, तैयारी में सहायक
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी के सरकारी स्कूलों में परीक्षा के दौरान बच्चों के बेहतर परिणाम को लेकर शिक्षा निदेशालय ने पहल की है। इसके लिए सहायक सामग्री तैयार कर छात्रों को परीक्षा की राह आसान किया गया है। इस सहायक सामग्री में प्रश्नों का भंडार है, जिससे छात्र आसानी से अपनी परीक्षा की तैयारी कर सकेंगे। फिलहाल शिक्षा निदेशालय ने 10वीं व 11वीं कक्षा के लिए यह सुविधा प्रदान की है। इसे वेबसाइट पर भी अपलोड कर दिया गया है, जहां से छात्र डाउनलोड कर सकेंगे।
यह सहायक सामग्री न केवल हिंदी व अंग्रेजी में उपलब्ध कराई गयी है बल्कि उर्दू के छात्र भी इसका लाभ ले सकेंगे। ऐसा मैटीरियल तैयार करने के पीछे निदेशालय का उद्ेश्य न केवल सरकारी स्कूलों के रिजल्ट को बेहतर करना है बल्कि छात्रों की अतिरिक्त तैयारी कराना भी है।
शिक्षा निदेशालय ने दसवीं के छात्रों के लिए अंग्रेजी माध्यम में गणित, साइंस व हिंदी माध्यम में गणित, साइंस व सोश्ल साइंस, उर्दू माध्यम में सोश्ल साइंस की सहायक सामग्री को तैयार किया है। जबकि अन्य विषयों का तैयार किया जा रहा है। सामग्री में बोर्ड पैटर्न का भी ध्यान रखा गया है व बहुविकल्पीय प्रश्न भी शामिल किए गए हैं। जबकि 11वीं में अंग्रेजी माध्यम में अकाउंटेंसी, बिजनेस स्टडी, इकोनॉमक्सि, शारीरिक शिक्षा, सोशियोजलॉजी, व हिंदी माध्यम में इकोनॉमिक्स, भूगोल, हिंदी, इतिहास, शारीरिक शिक्षा, राजनीति विज्ञान व सोशियोलॉजी विषय शामिल किए गए हैं।
----
रश्मि शर्मा
मौसम का पूर्वानुमान: आसमान में बादल छाए रहेंगे। सुबह केसमय कुहासा रहेगा।
अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस
न्यूनतम तापमान 22.0 डिग्री सेल्सियस
10 को सूर्यास्त शाम 6 बजकर 57 मिनट
11 को सूर्योदय सुबह 6 बजकर 19 मिनट