फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोतियाबिंद के रोगियों के लिए पैन ऑप्टिक लैंस नया विकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
पैन ऑप्टिक लेंस देगा मोतियाबिंद के मरीजों को राहत
विज्ञापन

नई दिल्ली। मोतियाबिंद की परेशानी से जूझ रहे मरीजों के लिए राहत की खबर है। जल्द ही इन मरीजों को पैन ऑप्टिक लेंस की सुविधा उपलब्ध होगी। इसके जरिए अब पास और मध्य दूरी से ग्रस्त रोगियों को लाभ मिल सकेगा। रविवार को नई दिल्ली के होटल आमेर में आयोजित कान्फ्रेंस में इसे लांच किया गया। आई-7 क्लिनिक के इस कार्यक्रम में मुंबई से नेत्ररोग विशेषज्ञ डॉ. वीसी मेहता, निदेशक डॉ. संजय चौधरी, मुंबई से डॉ. रिषि मोहन सहित राष्ट्रीय स्तर के कई बड़े विशेषज्ञ उपस्थित रहे। डॉ. संजय चौधरी ने कहा कि अभी तक मल्टी फोकल लेंस और ट्राई फोकल लेंस से इलाज होता रहा है पर अब पेन आप्टिक लेंस से सारी दिक्कतों का समाधान हो गया। वहीं डॉ. राहिल ने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में हो रही तरक्की और पेन ऑप्टिक लेंस के जरिए मरीजों को चश्मे से आजादी नहीं मिलेगी, लेकिन इससे 70 वर्षीय बुजुर्ग भी अब 30 साल उम्र वाले युवक की तरह रोशनी प्राप्त कर सकता है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें