फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरम्मत के दौरान ट्रक चालक ने मैकेनिक को कुचला मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
दो ट्रक के बीच दबकर मैकेनिक की मौत
पुलिस ने गैर इरादतन हत्या का दर्ज किया मामला, चालक गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । पंजाबी बाग इलाके में मरम्मत के दौरान एक ट्रक ड्राइवर ने मैकेनिक को कुचल दिया। मैकेनिक दो ट्रक के बीच में दब गया। उसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की शिनाख्त शेख अब्दुल(38) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार रविवार शाम करीब साढ़े सात बजे पुलिस को पंजाबी बाग ट्रांसपोर्ट नगर में सड़क हादसे की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को संतोष कुमार नाम का एक चश्मदीद मिला। जिसने बताया कि उसका ट्रक का काम है और उसका एक ट्रक ट्रांसपोर्ट कंपनी में लगा हुआ है। इस कार्यालय के सामने ही लक्ष्मी विहार निवासी शेख अब्दुल ट्रक मरम्मत का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह अशोक नाम के चालक के ट्रक की लाइट ठीक कर रहा था। मरम्मत करने के बाद उसने चालक को ट्रक के ग्रेयर को न्यूट्रल कर स्टार्ट करने के लिए कहा। लेकिन अशोक ने बिना ग्रेयर को न्यूट्रल किये ट्रक को स्टार्ट कर दिया। ग्रेयर में लगे होने की वजह से ट्रक आगे बढ़ा औैर शेख अब्दुल को धक्का मारते हुए सामने खड़े ट्रक से भिड़ गया। दोनों ट्रकों के बीच में शेख अब्दुल दब गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें