फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डॉर्क स्पॉट पर लाइट लगवाने में देरी क्यों हो रही

विज्ञापन
विज्ञापन
डार्क स्पॉट पर लाइट लगवाने में देरी का कारण पूछा
विज्ञापन

- दिल्ली महिला आयोग ने उत्तरी दिल्ली नगर निगम को भेजा सम्मन
- आयोग ने निगमायुक्त को 22 अक्तूबर को आयोग के समक्ष उपस्थित होकर जवाब दाखिल करने को कहा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तरी दिल्ली नगर निगम डार्क स्पॉट्स पर लाइट लगवाने में देरी होने का क्या कारण है। क्या उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने डार्क स्पॉट्स पर लाइट लगवाने का काम रुकवा दिया है। यदि ऐसा है तो इसकी वजह क्या है। लाइटें लगवाने की वर्तमान स्थिति क्या है। दिल्ली महिला आयोग ने उत्तरी दिल्ली नगर निगम से यह जानकारी 22 अक्तूूबर तक देने को कहा है।
विज्ञापन

महिला आयोग ने उत्तरी दिल्ली नगर निगम के आयुक्त को सम्मन भेजकर उनसे डार्क स्पॉट्स के संबंध में जवाब मांगा है। आयोग ने निगम से पूछा है कि लाइटें लगवाने की कोई समय सीमा है तो वह क्या है। दरअसल, मीडिया में यह खबरें प्रकाशित हुई हैं कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने अब तक केवल 70 प्रतिशत डार्क स्पॉट्स पर ही प्रकाश की व्यवस्था करवाई है। साथ ही यह जानकारी सामने आई है कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम ने लाइटें लगवाने का काम रोक दिया है। इन खबरों पर स्वयं संज्ञान लेते हुए आयोग ने सम्मन भेजा है। आयोग ने निगम से लाइटें लगवाने की समय सीमा की विस्तृत जानकारी मांगी है। साथ ही आयोग ने निगमायुक्त को 22 अक्तूबर को आयोग के समक्ष उपस्थित होकर जवाब देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें