फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जामिया हिमालयी क्षेत्र में तापमान व वर्षा में बदलाव पर करेगा अध्ययन

विज्ञापन
विज्ञापन
जलवायु परिवर्तन पर अध्ययन करेगा जामिया
विज्ञापन


- सेमिनार में विशेषज्ञों ने बदलते वर्षा पैटर्न, नदियों, समुद्री तूफान, सुनामी आपदाओं पर रिसर्च पर दिया जोर

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। जामिया मिलिया इस्लामिया के वैज्ञानिक जलवायु परिवर्तन को लेकर हिमालयी क्षेत्र में तापमान व वर्षा में बदलाव पर अध्ययन करेंगे। जामिया में जलवायु परिवर्तन पर आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन में पृथ्वी को बचाने के लिए कई महत्वपूर्ण शोध प्रस्ताव पर सहमति बनी हैं। इसमें विश्व में बदलते वर्षा पैटर्न, नदियां, बढ़ते समुद्री तूफान और सुनामी जैसी आपदाओं पर रिसर्च शामिल होगा। इसके अलावा जलवायु परिवर्तन में आम आदमी की भूमिका पर भी शोध किया जाएगा। भूगोल विभाग की ओर से आयोजित सम्मेलन में दो सौ से अधिक विशेषज्ञों ने भाग लिया।
इस मौके पर वैज्ञानिकों ने बढ़ती आबादी और उसकी जरूरत पूरी करने के लिए प्रकृति के साथ छेड़छाड़ व हद से ज्यादा दोहन पर चिंता जताई। विशेषज्ञों का कहना था कि पृथ्वी के स्वरूप को समझना जरूरी है। इसलिए हिमालयी क्षेत्र में तापमान और वर्षा के तेजी से बदल रहे पैटर्न पर शोध करने पर जोर दिया दिया। इसी तरह, विश्व की बड़ी नदियों के जलप्रवाह और बारिश में आ रहे बदलावों का पर भी अध्ययन जरूरी है। पहाड़ी इलाकों में इको सिस्टम खराब हो रहा है। इसलिए ऐसे इलाकों को शहरीकरण व औद्योगिकीकरण से दूर रखना होगा। आम लोगों को इस संबंध में जानकारी देने के लिए जागरूकता अभियान चलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुभव सिन्हा को जामिया एक्सीलेंस अवार्ड
- जामिया टीचर एसोएशिन ने सिनेमा में योगदान पर किया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
जामिया मिलिया इस्लामिया की ओर से फिल्म निर्देशक व लेखक अनुभव सिन्हा को जामिया एक्सीलेंस अवार्ड 2018 से सम्मानित किया गया। यह अवार्ड भारतीय सिनेमा में सराहनीय योगदान के के लिए जामिया टीचर एसोसिएशन की ओर से दिया गया है। कुलपति प्रो. शाहिद अशरफ व जामिया टीचर एसोसिएशन के सचिव प्रो. माजिद जमिल ने कहा कि अनुभव सिन्हा अपनी फिल्मों में भी विभिन्नता में एकता का संदेश देते रहे हैं। इस मौके पर आगामी फिल्म मुल्क की स्क्रीनिंग भी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें