राज्यमंत्री विजय गोयल
आज चलाएंगे बैलगाड़ी
नई दिल्ली। केंद्रीय संसदीय कार्य राज्यमंत्री विजय गोयल ने दिल्ली सरकार से डीजल, पेट्रोल के बढ़ते दामों में कमी लाने की मांग की है। गोयल रविवार को लाल किले से बैलगाड़ी लेकर सांकेतिक विरोध मार्च भी निकालेंगे। गोयल ने कहा कि दिल्ली सरकार को भी अन्य राज्यों की तरह डीजल, पेट्रोल पर वैट घटाकर जनता को राहत देनी चाहिए। दिल्ली सरकार बैलगाड़ी की तरह एक चाल में चल रही है। आम लोगों की कोई चिंता सरकार को नहीं है। केंद्र सरकार ने तो देशभर में तेल की कीमतें ढाई रुपये कम कर दीं, लेकिन राज्य सरकार वैट कम कर दे तो पेट्रोल, डीजल पांच रुपये सस्ता हो जाएगा। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल सिर्फ ट्विटर पर चिंता जताते हैं, जबकि केजरीवाल इसे राजनीतिक मुद्दा नहीं बनाकर दिल्ली की जनता को राहत दे सकते हैं।