आठ शास्त्रीय नृत्यों से बांधा समा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। संस्कार भारती की तरफ से आयोजित चरखा कार्यक्रम संपन्न हो गया। इस मौके पर देशभर के कलाकारों ने अपनी रंगारंग प्रस्तुति देकर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में आठों मान्यता प्राप्त शास्त्रीय नृत्य की रंगारंग प्रस्तुति हुई। इसके बाद समूह गान का आयोजन किया गया। इसके बाद सुखविंदर के दल की ओर से राजस्थानी लोकगीत एवं हरियाणवी लोकनृत्य की प्रस्तुति दी गई। इस खास मौके पर सांसद मनोज तिवारी, राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह सरकार्यवाह डॉ कृष्ण गोपाल, संस्कार भारती के संरक्षक कालाऋषि बाबा योगेंद्र, गांधी स्मृति एवं दर्शन समिति के निदेशक दीपांकर बतौर विशिष्ट अतिथि शामिल हुए।
-------
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। आनंद विहार इलाके में एक दुकानदार से बाइक सवार दो बदमाशों ने पिस्टल के बल पर सोने की चेन, कड़ा और अंगूठी लूट ली। पीड़ित सुबह की सैर पर निकला था। पीड़ित महेश राजपूत की शिकायत पर पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज किया है।
राजपूत परिवार के साथ कड़कड़डूमा गांव में रहते हैं। शनिवार की सुबह सूरजमल विहार के पास सैर करने को निकले थे। इस दौरान बाइक सवार दो बदमाश पहुंचे और पिस्टल दिखाकर उनसे लूटपाट की। बदमाशों ने यह भी कहा कि पुलिस में शिकायत की तो जान से हाथ गवां बैठोगे। पुलिस मामले की जांच सीटीवीटी फुटेज से कर रही है। उधर, जगतपुरी में भी शुक्रवार की शाम बाइक सवार बदमाशों ने एक कारोबारी को पिस्टल दिखाकर चेन लूट ली। राजकुमार चौधरी परिवार के साथ जगतपुरी के अर्जुन नगर में रहते हैं। जगतपुरी पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी है।