सफाई कर्मचारियों ने किया धरना, सौंपा ज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। आठ सूत्रीय मांगों को लेकर उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले सफाई कर्मचारियों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पर धरना दिया। धरने के बाद को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट गुंजा सिंह को सौंपा। कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष भूरा सिंह वैनवाल के नेतृत्व में सफाई कर्मचारी कलेक्ट्रेट परिसर में धरने पर बैठ गए। उन्होंने बताया कि जनपद गौतमबुद्ध नगर तैनात करीब 350 सफाई कर्मचारी सुविधा नहीं मिलने से परेशान हैं। उनको अपना काम करने में कापी दिक्कतें हो रही है। इस मौके पर रामपाल सिंह, अमित कुमार, आदेश कुमार, सतेंद्र कुमार, राकेश कुमार, रमेश बैनीवाल, वेदप्रकाश, छात्रपाल, वीरेंद्र सिंह मौजूद रहे। ब्यूरो