फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली से ज्यादा गर्म रहा एनसीआर

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली से ज्यादा गर्म रहा एनसीआर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। सुबह-शाम की ठंड के बाद दिन में तेज धूप परेशान कर रही है। इस कारण अक्तूबर में भी पसीने छूट रहे हैं। दिन में तेज धूप के कारण ही दिल्ली से ज्यादा एनसीआर गर्म रहा। दिल्ली में शुक्रवार को जहां अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री दर्ज किया गया, वहीं गुरुग्राम में पारा 36.8, फरीदाबाद व नोएडा में पारा 35.7 दर्ज किया गया। आगामी सप्ताह में 9 व 10 अक्तूबर को कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी के चलते तापमान में मामूली गिरावट होगी।
विज्ञापन

दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 35.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान भी सामान्य से एक डिग्री अधिक 22.4 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि गुरुग्राम में 36.8, फरीदाबाद व नोएडा में 35.7 डिग्री दर्ज किया गया। आगामी सप्ताह में तापमान में मामूली गिरावट दर्ज होगी। तापमान 35 व 34 डिग्री के आसपास बना रहेगा। वहीं, न्यूूनतम तापमान में भी गिरावट होगी। दिल्ली-एनसीआर से लगभग मानसून की वापसी हो चुकी है, लिहाजा तेज बारिश के आसार नहीं हैं। हालांकि आसमान में हल्के बादल छाए रहने का अनुमान है। शनिवार को अधिकतम तापमान 35 व न्यूनतम तापमान 22 डिग्री रहने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें