फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महात्मा गांधी की जयंती पर दिल्ली में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
जयंती पर महात्मा गांधी को याद किया
विज्ञापन

- राजधानी में जगह-जगह हुआ कार्यक्रमों का आयोजन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर राजधानी में जगह-जगह कार्यक्रम आयोजित हुए। स्थानीय निकायों ने श्रद्धासुमन अर्पित करने के साथ ही स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सफाई अभियान चलाया। नई दिल्ली इलाके में स्मार्ट शौचालय व हैप्पीनेस सेंटर का उद्घाटन किया गया। निजामुद्दीन स्टेशन पर प्लास्टिक की बोतल नष्ट करने वाली मशीन का उद्घाटन किया गया तो जगह-जगह स्वास्थ्य जांच शिविर लगाकर गरीबों की मदद की गई।
------
पौधरोपण किया
सांसद रमेश बिधूड़ी के नेतृत्व में बदरपुर विधान सभा स्थित जैतपुर में आरडब्ल्यूए व गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य के साथ पौधरोपण अभियान चलाया गया। इस मौके पर बिधूड़ी ने कहा कि महात्मा गांधी के स्वच्छता के सपने को देशवासी पूरा करने के लिए एकजुट हैं। इस मौके पर स्वच्छता का संकल्प लिया। सफाई अभियान में विक्रम बिधूड़ी, केके शुक्ला, पूनम भाटी भी शामिल हुई।
विज्ञापन

--------
सतत जीवन का भारतीय तरीका पेश किया
सामाजिक संगठन ने पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के साथ साझेदारी मेें गांधी जयंती के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया। बतौर मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री संजय पासवान उपस्थित रहे। आयोजक अजित कुमार ने कहा कि गांधी जयंती के मौके पर इस कार्यक्रम का मकसद लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करना है। क्रिएटिव राइटिंग प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।
-------
वृद्धों के सम्मान में कार्यक्रम
महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर यूनाईटेड हिंदू फ्रंट ने शाहदरा में वृद्धों के सम्मान में समारोह आयोजित किया। इसके साथ ही स्वच्छता अभियान भी चलाया गया। इस मौके पर फ्रंट के कार्यकारी अध्यक्ष जय भगवान गोयल ने कहा कि वृद्ध हमारी शान हैं और जिस घर में वृद्धों का सम्मान होता है और उनकी सीख पर बच्चे चलते हैं, उस घर का कभी अहित नहीं हो सकता।
-------
महात्मा गांधी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण
टाउन हॉल के समक्ष आजाद पार्क में स्थापित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर मेयर आदेश गुप्ता पार्षद रवि कप्तान, एमसीडी उपायुक्त रूचिका कत्याल समेत कई एमसीडी अधिकारी उपस्थित थे। मेयर ने राष्ट्रपिता को श्रृद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि सत्य और अहिंसा के सिद्धांतों पर चलते हुए राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने अपने जीवन को इतना ऊंचा उठाया कि शब्दों में इसका वर्णन करना संभव नहीं है।
-----
स्मार्ट शौचालय का उद्घाटन किया
नई दिल्ली नगर पालिका परिषद ने कनॉट प्लेस के आउटर सर्किल व शिवाजी स्टेडियम बस टर्मिनल के पास दो स्मार्ट सार्वजनिक शौचालयों का उद्घाटन किया। इस मौके पर स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत दैनिक आधार पर की गई स्वच्छता गतिविधियों पर आधारित पुस्तिका का विमोचन किया गया। स्मार्ट सिटी पर आधारित एक लघु फिल्म का भी लोकार्पण किया गया। चाणक्यपुरी में हैप्पीनेस एरिया के उद्घाटन के मौके पर केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप पुरी ने कहा कि परिषद द्वारा विकसित हैप्पीनेस एरिया यहां आने वाले लोगों के मानसिक तनाव और शारीरिक थकान को दूर करने में मददगार साबित होंगे। यह हैप्पीनेस एरिया वायु प्रदूषण को कम करके दिल्ली की प्राण वायु बढ़ाने में सहायता करेंगे। इस मौके पर केंद्रीय गृह राज्यमंत्री हंसराज गंगाराम अहीर भी उपस्थित थे। सभी ने महात्मा गांधी के आदर्शों को याद किया।
---------
प्रतिमा का अनावरण किया
रेलवे मंत्रालय परिषद में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया गया। इस मौके पर रेलवे बोर्ड अध्यक्ष अश्वनी लोहानी ने सफाई व्यवस्था को ठीक करने का संकल्प रेलवे कर्मियों को दिलाया। उन्होंने कहा कि स्वच्छता अभियान के तहत रेलवे ने 13.26 लाख पौधे लगाए हैं। चार लाख रेलवे कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया। मिशन सत्यनिष्ठ के तहत 300 लोगों की तैनाती की गई। उधर, दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर सघन सफाई अभियान चलाया गया। रेलवे बोर्ड अध्यक्ष अश्वनी लोहानी ने सभी अधिकारियों को स्वच्छता की शपथ दिलवाई। यात्रियों के लिए स्टेशन पर प्लास्टिक की बोतलों को नष्ट करने वाली मशीन लगाई गई। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टूरिज्म एंड ट्रेवल मैनेजमेंट, नोएडा के विद्यार्थियों ने स्वच्छता पर नुक्कड़ नाटक का मंचन किया। इस मौके पर उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक विश्वेश चौबे ने सार्वजनिक शासन में नैतिकता विषय पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वरिष्ठ उप महाप्रबंधक चंद्रलेखा मुखर्जी समेत कई अधिकारी उपस्थित रहे।
------
स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया
प्रदेश भाजपा चिकित्सक प्रकोष्ठ ने स्वास्थ्य जांच कार्यक्रम का आयोजन किया। दिल्ली में 12 स्थानों पर शिविर लगाकर जरूरतमंदों को चश्में बांटे गए। इस मौके पर प्रदेश महामंत्री राजेश भाटिया ने कहा कि 300 डॉक्टरों और लगभग 900 पार्टी कार्यकर्ताओं ने इसमें हिस्सा लिया। 270 मंडलों में पार्टी कार्यकर्ताओं ने बूथ स्तर पर स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया। इंद्रपुरी कैंप में पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री रामलाल ने कहा कि स्वयं से पहले समाज की सेवा करने की आवश्यकता है। बाबरपुर में कैंप में पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व की प्रेरणा से ही हमारे कार्यकर्ता जरूरतमंदों की सेवा करते हैं।
विज्ञापन

-----
सदर बाजार में सफाई अभियान
सदर बाजार के तेलीवाड़ा की घनी बस्ती में सफाई अभियान चलाया गया। एमसीडी पार्षद जय प्रकाश (जेपी) के नेतृत्व में इलाके में सफाई की गई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हमें गंदगी और खुले में शौच के खिलाफ लड़ाई लड़नी है। हमें पुरानी आदतों को बदलना है और महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के वर्ष 2019 तक स्वच्छ भारत का लक्ष्य प्राप्त करना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें