रैली निकाल जगाई स्वच्छता की अलख
नई दिल्ली। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत पूर्वी दिल्ली नगर निगम ने ‘महिला प्रगति मंच’ के सहयोग से न्यू सीलमपुर के एफ ब्लॉक में स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए रैली निकाली। इस मौके पर लोगों को साफ-सफाई का महत्व बताया गया। इसके लिए पंपलेट्स बांटे गए, जिसमें स्लोगन के लिए स्वच्छता के संदेश लिखे गए थे। कमिश्नर ने बच्चों से कहा कि खाने से पहले हाथ धोने की आदत डालें ताकि इस अभियान को सफल बनाया जा सके।
-------
राष्ट्र विरोधी नीतियां लागू करने के आरोप
नई दिल्ली। अयोध्या में श्रीराम मंदिर के निर्माण की हिंदू समाज की लंबे समय से चल रही मांग सहित अन्य मुद्दों पर यूनाईटेड हिंदू फ्रंट की ओर से रविवार को शाहदरा में ललकार सभा का आयोजन किया गया। फ्रंट के सदस्यों ने दिल्ली में केवल संप्रदाय विशेष के मकानों और दुकानों को सील करने, समान जनसंख्या नियंत्रण कानून को राष्ट विरोधी नीति बताते हुए मांगों को पूरा करने की मांग की। इस मौके पर फ्रंट की दिल्ली इकाई के कार्यकारी अध्यक्ष जय भगवान गोयल सहित अन्य वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।