फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई दिल्ली में %प्लोगिंग अभियान’ हुआ शुरू, नेहरु पार्क से आगाज

विज्ञापन
विज्ञापन
‘प्लोगिंग अभियान’ का नेहरू पार्क से आगाज
विज्ञापन

- एनडीएमसी के अधिकारियों ने शुरू किया अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पर्यावरण को प्रदूषण से मुक्त करने और लोगों को बेहतर वातावरण देने के लिए नई दिल्ली क्षेत्र में रविवार को ‘प्लोगिंग अभियान’ शुरू हुआ। अभियान में शामिल होने वाले लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। साथ ही चाणक्यपुरी स्थित नेहरू पार्क से प्लोगिंग को रवाना किया।
आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय के सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा ने दिल्ली वासियों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग सैर करते, चलते-फिरते कूड़ा उठाकर उसे निश्चित कूड़ेदान में डालने की आदत को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक यह शपथ ले कि वह ना तो खुद गंदगी फैलाएगा और ना ही किसी दूसरे को गंदगी फैलाने देगा, तभी यह अभियान सफल होगा।
विज्ञापन

एनडीएमसी सचिव रश्मि सिंह ने बताया कि गांधी जयंती और स्वच्छ भारत अभियान की चौथी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में पालिका परिषद् ने प्लोगिंग अभियान की शुरूआत की है। इसका उद्देश्य जन साधारण में सैर करते समय रास्ते या सड़क से कूड़ा-कचरा उठाकर कूड़ेदान में डालने की प्रवृत्ति को प्रोत्साहित करना है। इस श्रृंखला में स्वच्छता संबंधित चित्रकला प्रतियोगिता, प्रदर्शनी, नुक्कड़ नाटक, नृत्य नाट्य, स्वच्छता नारों के साथ रैलियां और गीत इत्यादि गतिविधियां शामिल हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर विद्यार्थियों ने चित्रकला प्रतियोगिता, वॉल पेंटिंग और कला प्रदर्शनी का आयोजन नेहरू पार्क में किया। उड़ान समूह द्वारा यशवंत प्लेस मार्केट में स्वच्छता से संबंधित आर्केस्ट्रा पर गाने, नाटक और नृत्य का आयोजन किया। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के विद्यार्थियों ने नाट्य के माध्यम से स्वच्छता के संदेश को प्रचारित-प्रसारित करने का प्रयास किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें