फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहबेरी में खरीदारों का धरना जारी, विधायकों से मांगी मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

---
शाहबेरी में खरीदारों का धरना जारी, विधायकों से मांगी मदद
- रविवार को प्राधिकरण और प्रशासन की सद्बुद्धि के लिए किया हवन
- खरीदारों के विरोध के कारण गांव नहीं पहुंचा प्राधिकरण का अतिक्रमण हटाओ दस्ता
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। शाहबेरी गांव में तोड़ी जा रही अवैध इमारतों में फ्लैट और दुकान खरीदने वालों का धरना प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। रविवार को खरीदारों ने धरना देने के साथ प्राधिकरण और प्रशासन की सद्बुद्धि के लिए हवन किया। उसके बाद दादरी व जेवर विधायक को ज्ञापन देकर न्याय दिलाने की मांग की। खरीदारों के मुताबिक विधायक ने मुख्यमंत्री तक उनकी बात पहुंचाने का आश्वासन दिया है।
रविवार को छुट्टी होने के कारण बड़ी संख्या में खरीदार भविष्य इंडिया बिल्डिंग के बाहर एकत्र हुए। उनमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल थे। इस बिल्डिंग को प्राधिकरण ने तोड़ा है। खरीदारों ने केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और टूटा आशियाना वापस दिलाने की मांग की। उन्होंने बताया कि जीवन भर की कमाई लगाकर दुकान और फ्लैट लिया था, लेकिन प्राधिकरण ने एक झटके में सब कुछ बर्बाद कर दिया। अपना फ्लैट या दुकान बचाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने एक बार फिर चेतावनी दी है कि अगर प्राधिकरण और प्रशासन ने इमारतों को गिराने की कोशिश की तो वेे सामूहिक आत्मदाह करेंगे।
विज्ञापन

धरना प्रदर्शन के बाद खरीदार ग्रेटर नोएडा के सेक्टर बीटा वन शमें दादरी विधायक तेजपाल नागर से मिलने पहुंचे। वहां जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह भी मौजूद थे। दोनों विधायक को अपना ज्ञापन सौंपा और बिल्डिंगों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को रोकने की मांग की है। अगर कार्रवाई जारी रही तो हजारों खरीदार सड़क पर आ जाएंगे। दोनों विधायक ने मुख्यमंत्री तक समस्या पहुंचाने और हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया है।

प्राधिकरण और प्रशासन पर भी हो कार्रवाई
खरीदारों ने कहा कि आज शाहबेरी में बनी इमारतों को अवैध बताकर प्राधिकरण उन्हें गिरा रहा है। जब बिल्डिंग बन रही थी, तब अधिकारी कहां थे। उन्होंने दावा किया कि निर्माण में बिल्डर के साथ-साथ प्राधिकरण और प्रशासन भी शामिल हैं। इसलिए संबंधित अफसरों पर भी कार्रवाई होनी चाहिए।

बिल्डर से पैसा दिलाने के बाद करें तोड़फोड़
खरीदारों ने प्राधिकरण और प्रशासन से मांग की है कि बिल्डर से पैसे वापस दिलवाए। उसके बाद ही तोड़फोड़ की कार्रवाई की जाए। साथ ही जो बिल्डिंग गुणवत्ता पर खरी उतरती है, उनमें लोगों को रहने दिया जाए।
विज्ञापन


विरोध को देखकर नहीं पहुंचा दस्ता
शनिवार को खरीदारों ने प्राधिकरण के अतिक्रमण हटाओ दस्ते को भगा दिया। विरोध को देखकर प्राधिकरण का दस्ता रविवार को अतिक्रमण हटाने नहीं पहुंचा। खरीदारों का कहना है कि सोमवार को दस्ता आ सकता है। उसको भागने के लिए सभी खरीदार तैयार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें