बुलंदशहर के उपयोगी
पूर्व विधायक ने लौटाई कार, दूसरी 15 दिन में देंगे
दोनों पक्षों में हुआ समझौता, पीड़ित ने पीएम को खून से पत्र लिखा था
ग्रेटर नोएडा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खून से पत्र लिखने वाले चूहड़पुर के ट्रांसपोर्टर जितेंद्र भाटी की फॉर्च्यूनर पूर्व विधायक ने लौटा दी है। ईकोटेक वन थाने में दोनों पक्षों के बीच समझौते में स्कॉर्पियो कार व रुपये बाद में देने पर सहमति बनी है।
जानकारी के मुताबिक, जितेंद्र भाटी ने 26 सितंबर को लिखे पत्र में आरोप लगाया था कि बुलंदशहर के पूर्व विधायक गुड्डु पंडित ने किराये पर दी गई उनकी दो कार हड़प ली है। वहीं, लिए गए 15 लाख रुपये भी वापस नहीं दे रहे हैं। वहीं, रुपये और गाड़ी मांगने पर वह जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने जांच की बात कही थी। प्रभारी सुनील सिंह ने बताया कि पूर्व विधायक ने एक गाड़ी वापस कर दी और दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया। कहा जा रहा है कि अगले 15 दिन में रुपये और दूसरी कार भी वापस कर दी जाएगी। दूसरे पक्ष ने भी जानकारी दी है कि मामले में समझौता हो गया है।