फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असामाजिक तत्वों से परेशान आदर्श सोसायटीवासी एसपी ग्रामीण से मिले

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
असामाजिक तत्वों से परेशान, एसपी से लगाई गुहार
आदर्श विहार में खुलेआम शराब पीने और अभद्रता का आरोप
बड़ी संख्या में महिलाएं भी पहुंचीं, विरोध करने पर मिलती है धमकी
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर चाई 4 स्थित आदर्श विहार अफोर्डेबल सोसायटी निवासी आज कल असामाजिक तत्वों से परेशान हैं। सूरजपुर स्थित कार्यालय पर बुधवार को पुलिस अधीक्षक ग्रामीण विनीत जायसवाल से बड़ी संख्या में सोसाइटी की महिलाओं और पुरुषों ने मुलाकात की। इस दौरान लोगों ने बताया कि सोसाइटी में असामाजिक तत्व खुलेआम शराब पीकर अभद्रता करते हैं। विरोध करने पर झूठे मामले में फंसाने व जान से मारने की धमकी मिल रही है। आरोप है कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद भी कासना कोतवाली पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि किराये के एक फ्लैट में रहने वाली महिला के घर असामाजिक तत्वों का आनाजाना लगा रहता है। सोसायटी का माहौल खराब हो रहा है। वह खुलेआम शराब पीते थे। आरोप है कि कई बार हंगामा भी कर चुके हैं। विरोध करने पर एक बाहरी व्यक्ति का नाम लेकर मरवाने की धमकी मिल रही है। लोगों ने इनके प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की है। वहीं, पुलिस अधीक्षक ने जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें