राजधानी कॉलेज में स्त्री और राजनीति पर कार्यक्रम
नई दिल्ली । राजधानी कॉलेज में वूमेन डेवलपमेंट सेल की ओर से स्त्री और राजनीति विषय पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कॉलेज गवर्निंग बॉडी सदस्य रविंद्र सिंह और स्त्री समाज सुधारक जगमति सांगवान व पूर्व शिक्षा मंत्री किरण वालिया उपस्थित थीं। इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य डॉ राजेश गिरी ने वक्ताओं का स्वागत करते हुए विदेश में महिलाओं की स्थिति से भारतीय स्त्रियों की तुलना की।
जगमति सांगवान ने हरियाणा में हो रहे लिंग भेद के संबंध में बात की। साथ ही वर्तमान भारत की राजनीति में महिलाओं की भागीदारी से अवगत कराया। दिल्ली सरकार में शिक्षा मंत्री रह चुकी किरण वालिया ने इस कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि वर्तमान समय मे स्त्रियों के साथ दिन-प्रतिदिन हो रही घटनाओं के बारे में बताया। उन्होंने युवा पीढ़ी को स्त्रियों के प्रति दृष्टिकोण बदलने की सलाह दी। ब्यूरो