फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यावरण मंत्री की समीक्षा बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदूषण रोधी उपायों को लागू करने के लिए तैयार रहें : हुसैन
विज्ञापन

पर्यावरण मंत्री ने समीक्षा बैठक में एजेंसियों को दिए आदेश
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री इमरान हुसैन ने सभी विभागों को निर्देश दिया है कि प्रदूषण रोधी उपायों को लागू करने के लिए तैयार रहें। मंत्री ने बुधवार को समीक्षा बैठक में निर्देश जारी किया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि धूल के कणों को रोकने के लिए सख्त तरीके अपनाए जाएं। इसके लिए संबंधित एजेंसियों को जरूरत होने पर समयबद्ध तरीके से पानी का छिड़काव करना होगा। वहीं, निर्माण स्थलों को खुला नहीं रखना है। इमरान हुसैन ने दो टूक शब्दों में कहा कि ओवरलोडेड वाहनों, प्रदूषण पैदा करने वाले उद्योगों व निर्माण एजेंसियों के खिलाफ संख्या सख्त कार्रवाई की जाए। बैठक में पर्यावरण व वन विभाग समेत संबंधित एजेंसियों के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे। हालांकि, इस दौरान तीनों एमसीडी के कमिश्नर व डीडीए के उपाध्यक्ष बैठक में नहीं आए। इनके प्रतिनिधियों ने बैठक में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें