फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाटा एंट्री ऑपरेटर व कंप्यूटर आईटी की सैलेरी घटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
वेतन कटौती पर भड़के कंप्यूटर आईटी डाटा एंट्री ऑपरेटर
विज्ञापन


- अगस्त माह में 4 हजार रुपये कम मिले वेतन
- केजरीवाल ने एक हफ्ते का समय लिया

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के स्कूलों मेें अनुबंध पर कार्य कर रहे कंप्यूटर आईटी व डाटा एंट्री ऑपरेटरों ने अगस्त माह के वेतन में चार हजार रुपये कम मिलने पर सिविल लाइंस स्थित ट्रामा सेंटर के बाहर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद मुख्यमंत्री ने पीड़ितों से मुलाकात की।
सरकारी स्कूल में कार्यरत कंप्यूटर आईटी अमित राघव ने बताया कि मुख्यमंत्री ने मांगों पर विचार करने के लिए एक हफ्ते का समय लिया है। उन्होंने बताया कि एक साल पहले ही कंप्यूटर आईटी का वेतन 12,800 व डाटा एंट्री ऑपरेटर का वेतन 10,800 था। बीते साल इसमें 4 हजार का इजाफा किया गया था। लेकिन अगस्त के वेतन में चार हजार रुपये कम आए। इन लोगों को अब तक यह नहीं पता कि वेतन में कमी किस कारण से की गई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार की घोषणा के अनुसार उन्हें आउटसोर्सिंग से हटाकर सरकार अपने अधीन लें।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीयू व कॉलेज लाइब्रेरी कर्मचारी एसोसिएशन ने दिया धरना

नई दिल्ली। दिल्ली यूनिवर्सिटी व कॉलेज लाइब्रेरी कर्मचारी एसोसिएशन का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। यह धरना 28 सितंबर तक जारी रहेगा। बुधवार को धरने के दूसरे दिन दिल्ली विश्वविद्यालय और उससे संबंधित कॉलेजों के पुस्तकालय कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। प्रदर्शन के दौरान एसोसिएशन के प्रधान संजय कुमार भरेडी ने कहा कि बृहस्पतिवार को होने वाली एग्जीक्यूटिव काउंसिल की बैठक में पुस्तकालय कर्मचारियों की मांगों को हल नहीं किया गया तो एसोसिएशन विरोध में रैली निकालेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें