फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की हो रही है उपेक्षा : राकियू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
भाजपा राज में किसानों की हो रही है उपेक्षा : राकियू
रबूपुरा। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के बाद निरंतर किसानों की उपेक्षा की जा रही है। सरकार की ऋण मोचन योजना मजाक बन कर रह गई है। पात्र व्यक्तियों के कर्ज माफ करने के बजाय उन्हें सिर्फ आश्वासन दिया जा रहा है। जब आवश्यकता थी तो रजवाहे में पानी नहीं था। आज भारी बारिश होने के कारण खेत जलमग्न है। राष्ट्रीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष इकपाल सिवाच ने मंगलवार को गांव नगला चांदन में किशनपाल सिंह के आवास पर यह बातें कहीं। उन्होंने जेवर एयरपोर्ट में जाने वाली जमीन के किसान परिवार के एक सदस्य को नौकरी, कंपनियों में क्षेत्रीय युवाओं को रोजगार दिलाने की भी मांग की। इस दौरान केपी सिंह, किशन तालन, लखीराम, संजू, रंजीत, श्याम सुंदर, मुकर्रम खान, कुलदीप, ब्रजपाल, विपिन आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन


भारत-पाक मैच पर सट्टे में दो गिरफ्तार
रबूपुरा। कोतवाली पुलिस ने भारत-पाक क्रिकेट मैच पर सट्टा लगवाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। इससे पहले चार आरोपियों को पकड़े जाने की जानकारी मिल रही थी। पुलिस ने इस कार्रवाई में देरी भी की है। दिन भर क्षेत्र में यह चर्चा का विषय बना रहा। पुलिस का कहना है कि नगला भटौना के केवल दो ही लोगों पर कार्रवाई की गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें