फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडिया स्किल 201

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 400 प्रतियोगी भाग लेंगे
विज्ञापन

नई दिल्ली। कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के तत्वावधान में इंडिया स्किल प्रतियोगिताओं में रिजनल राउंड के विजेता दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में प्रतिस्पर्धा करेंगे। इस प्रतियोगिता का आयोजन 2 अक्तूबर को होगा। युवाओं को इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए पहली बार इंडिया स्किल्स 2018 का आयोजन उत्तर, पूर्वी, पश्चिमी एवं दक्षिणी क्षेत्रों में किया गया। राज्य सरकारों एवं उद्योग जगत के सहयोग से 21 राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों को इस पहल में शामिल किया गया। दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता के दौरान देश भर से 400 से अधिक प्रतियोगी हिस्सा लेंगे, जो 46 कौशलों, 10 पारम्परिक कौशलों एवं 4 डेमो कौशलों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। पहली बार दिव्यांगों के लिए ओलंपिक ऑफ एबिलिटीज का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें उन्हें 10 क्षेत्रों में अपने कौशल दर्शाने का अवसर मिलेगा। इस प्रतियोगिता के विजेताओं को एक महीने तक प्रशिक्षण देकर कजान, रूस में आयोजित वर्ल्ड स्किल्स प्रतियोगिता के लिए तैयार किया जाएगा। 2017 में भी भारत ने आबू धाबी में आयोजित वर्ल्ड स्किल्स इंटरनेशनल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया था। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें