फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोसायटी के खराब रखरखाव पर बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो---------
विज्ञापन


सोसायटी के खराब रखरखाव पर बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन
- इको विलेज तीन सोसायटी का मामला: लिफ्ट बार-बार खराब होने से भी लोग नाराज
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की इको विलेज तीन सोसायटी के लोगों ने रविवार को बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि सोसायटी में रखरखाव बेहद खराब है। लिफ्ट में आए दिन दिक्कत हो रही है। सोसायटी निवासियों ने बताया कि रोजाना पेश आ रही समस्याओं से बिल्डर को लगातार अवगत कराया जा रहा है। सोसायटी में रखरखाव की सुविधा बेहद खराब है। इससे लोगों को दिक्कत हो रही है। आए दिन लिफ्ट खराब हो जाती है। सुरक्षा व्यवस्था भी अच्छी नहीं है। कोई भी किसी भी समय आ जा सकता है। लोग परेशान है। बिल्डर ने पार्किंग में स्टोर बनाकर चालू कर दिया है, जबकि सोसायटी के लोग लगातार उसका विरोध कर रहे है। लोगों ने बताया कि अगर बिल्डर ने व्यवस्थाओं को नहीं सुधारा तो फिर बड़े स्तर पर प्रदर्शन किया जाएगा।

पार्क एवेन्यू के लोगों ने बिल्डर के खिलाफ किया प्रदर्शन
- सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग आदि की समस्याओं से परेशान है सोसायटीवासी
अमर उजला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। ग्रेनो वेस्ट की पार्क एवेन्यू सोसायटी के लोगों ने रविवार को बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन किया। सोसायटी के गेट से बिल्डर कार्यालय तक मार्च निकालकर नारेबाजी की। महिला और बच्चों ने भी काले झंडे लेकर प्रदर्शन में शामिल हुई। सोसायटी के लोग सुरक्षा व्यवस्था, गलत जगह पार्किंग बनाने जैसे समस्याओं से परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय लोगों ने बताया कि सोसायटी में सुरक्षा नाम की है। मुख्य गेट पर पर्याप्त संख्या में सुरक्षाकर्मी नहीं है। इससे सोसायटी के लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। वहीं गेट के पार्किंग बनाई जा रही है। जिससे लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ेगा। लोगों ने आरोप लगाया है कि बिल्डर से कई बार शिकायत की गई, लेकिन हर बार बिल्डर अनसुनी कर रहा है। साथ ही धमकी देता है। कुछ दिन पहले मामले में केंद्रीय मंत्री से शिकायत करने पर बिल्डर ने देख लेने की धमकी दी थी। जिसकी शिकायत पुलिस से की थी। प्रदर्शन करने वालों में राम प्रकाश, ललित, नितेश कुमार, दीपक गुप्ता, रोहित गुप्ता, सचिन त्रिपाठी, अरुण तिवारी, धनंजय कुमार, दीपक, प्रमीत मिश्रा, कपिल देव सिंह, विवेक कुमार, केसी शर्मा, अशोक, सुरभि, विनिता यादव आदि लोगा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें