इलाहाबाद संस्करण के लिए महत्वपूर्ण
कुलपति की ऑडियो-क्लिप
झूठी : इलाहाबाद विवि
- सरकार को भेजी रिपोर्ट में कहा, कैंपस का माहौल खराब करना चाहते हैं असामाजिक तत्व
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. रतनलाल हंगलू पर ऑडियो क्लिप में लगाए गए सभी आरोप झूठे हैं। विश्वविद्यालय का कहना है कि कैंपस का माहौल खराब करने के मकसद से कुछ असामाजिक तत्व सिर्फ हंगामा करने के मकसद से साजिश रच रहे हैं। कैंपस में छात्रों ने इस मामले में शांति बनाए रखने की अपील के साथ शांति मार्च भी निकाला।
सूत्रों के मुताबिक, मानव संसाधन विकास मंत्रालय की मांग पर भेजी कुलपति ऑडियो क्लिप मामले की रिपोर्ट में इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रबंधन ने लिखा है कि ऑडियो क्लिप पूरी तरह फर्जी है। कैंपस का माहौल खराब करने के मकसद से कुछ पुराने छात्र (कुलपति ने जिनको विवि से निकाल दिया था) असामाजिक तत्वों के साथ मिलकर हंगामा कर रहे हैं। ऑडियो क्लिप में जिस महिला का नाम कुलपति से जोड़ा गया है, उसका कहना है कि उसे इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। महिला ने यह भी कहा कि दो ऑडियो क्लिप में से एक के बारे में उसे कोई जानकारी ही नहीं है।