फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल ऑफ जर्नलिज्म के छात्रों ने 25 को दी विरोध की काल

विज्ञापन
विज्ञापन
संशोधित.....
विज्ञापन


स्कूल ऑफ जर्नलिज्म के छात्र
25 को करेंगे विरोध रैली

- छह छात्र मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर चार दिन से बैठे हैं भूख हड़ताल पर, हालत खराब

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली।
दिल्ली विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ जर्नलिज्म के छात्रों ने 25 सितंबर को विरोध रैली करने का निर्णय लिया है। स्कूल ऑफ जर्नलिज्म के छात्रों को आइसा (वामपंथी छात्र संगठन) का साथ मिल गया है। प्रदर्शनकारी मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर पिछले चार दिन से भूख हड़ताल पर बैठे हैं और अब उनकी तबीयत खराब होने लगी है।
स्कूल ऑफ जर्नलिज्म में भूख हड़ताल पर बैठे दूसरे वर्ष के छात्रों में प्रशांत यादव, विपुल कुमार, अंबुज कुमार, मोहम्मद अली, सुमन शेखर व रोशन शामिल हैं। मोहम्मद अली के मुताबिक, डीयू प्रबंधन ने दाखिले के दौरान प्रॉस्पेक्ट्स में कंप्यूटर लैब, मीडिया लैब, हॉस्टल, कैंटीन, लाइब्रेरी समेत अच्छी फैकल्टी मुहैया करवाने का दावा किया था। डेढ़ साल से मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई मांग पूरी नहीं हुई है। इसी के चलते भूख हड़ताल करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीयू का स्कूल ऑफ जर्नलिज्म सबसे अधिक फीस लेता है। 70 हजार रुपये दाखिला फीस देने के बाद भी मूलभूत सुविधाओं के लिए विरोध स्वरूप धरना देना पड़ रहा है। यदि मांग पूरी नहीं हुई तो 25 सितंबर को स्कूल ऑफ जर्नलिज्म से विरोध रैली शुरू करेंगे। यह प्रदर्शन नार्थ कैंपस के सभी कॉलेज से होकर निकलेगा। हम सभी छात्रों से अपील करते हैं कि फीस देने के बाद मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर आयोजित विरोध रैली में अधिक से अधिक संख्या में शामिल हों।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें