सर गंगाराम अस्पताल के
आठ डॉक्टर सम्मानित
नई दिल्ली। राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा बोर्ड के दीक्षांत समारोह में सर गंगाराम अस्पताल के आठ डॉक्टरों को सम्मानित किया गया।
शुक्रवार को विज्ञान भवन में आयोजित इस समारोह में बेहतर शिक्षा देने के लिए डॉ. डीएस राणा, डॉ. विजय अरोड़ा, डॉ. अनुपम सचदेवा, डॉ. केके सक्सेना, डॉ. वीके खन्ना, डॉ. पीके अग्रवाल, डॉ. राजीव आहूजा और डॉ. इंद्राणी गांगुली को सम्मानित किया गया। गंगाराम अस्पताल के चेयरमेन डॉ. डीएस राणा ने यह सम्मान दिए। समारोह के दौरान उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने 300 से ज्यादा डॉक्टरों को गोल्ड मेडल दिए। उन्होंने डॉक्टरों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि सीखने की आदत कभी खत्म नहीं होनी चाहिए।