फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल महाकुंभ के लिये भाजपा तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्वांचल महाकुंभ के
विज्ञापन

लिए भाजपा तैयार
- रविवार को रामलीला मैदान में होने वाले कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह रहेंगे मौजूद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश भाजपा का दावा है कि रविवार को रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले पूर्वांचल महाकुंभ में बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह केंद्र सरकार की तरफ से हो रहे विकास कार्यों की जानकारी देंगे। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ता घर-घर इस बारे में चर्चा करेंगे।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मनोज तिवारी ने शुक्रवार को मीडिया से वार्ता में कहा कि भाजपा के अलावा किसी पार्टी ने पूर्वांचल के लोगों का दर्द नहीं समझा। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले कांग्रेस और अब आम आदमी पार्टी ने पूर्वांचल के लोगों का भावनात्मक शोषण कर सत्ता हासिल की है। इसके बाद भी पूर्वांचली बहुल अनधिकृत कॉलोनियों में पीने का पानी तक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज तिवारी के मुताबिक, पूर्वांचल महाकुंभ में दिल्ली सरकार की तरफ से पैदा किए गए सीलिंग संकट का पर्दाफाश किया जायेगा। रैली को सफल बनाने के लिए बीते एक महीने से पूर्वांचल मोर्चा के करीब 500 पदाधिकारी व कार्यकर्ता तैयारी में जुटे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें