फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बापू पर एकांकी की प्रस्तुति

विज्ञापन
विज्ञापन
तीसरी खबर बागपत के लिए उपयोगी
विज्ञापन


बापू के जीवन पर डाला प्रकाश
ग्रेटर नोएडा। गांधीजी की 150वीं जयंती के अवसर पर बृहस्पतिवार को गौतम बुद्ध बालक इंटर कॉलेज के प्रेक्षागृह में छात्रों ने बहुरूप गांधी पर एकांकी प्रस्तुत की। जिसमें महात्मा गांधी के जीवनकाल से संबंधित घटनाओं में सत्य अहिंसा, स्वच्छता और समानता के भाव को समायोजित कर कार्यक्रम हुए। एकांकी में लगभग 15 छात्रों ने भाग लिया। गांधीजी के प्रारंभिक शिक्षा, साउथ अफ्रीका के अफसरों की ओर से ट्रेन में भेदभाव, साबरमती आश्रम में जीवन पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर डॉ. मीना सिंह, शिक्षा अधिकारी नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा शिक्षा समिति को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया। प्रधानाचार्य डॉ. राजीव कुमार ने छात्रों को गांधी जी के आदर्शों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। ब्यूरो

एफएमसीजी में उभरते रुझान पर वार्ता
ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क-2 स्थित आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रबंधन विभाग में ‘एफएमसीजी क्षेत्र में उभरते रुझान’ पर विशेषज्ञ वार्ता हुई। नेस्ले इंडिया, मुंबई के राष्ट्रीय प्रमुख लेखा प्रबंधक विवेक जैन ने उपभोक्ता बाजार में नवीनतम रुझानों जैसे डिजिटलीकरण, उपभोक्ता की मांग के अनुसार उत्पाद बनाना आदि के बारे में जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि मध्यम वर्ग उपभोक्ता एफएमसीजी बाजार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन


फुटबॉल: एस्टर की अंडर-19 टीम ने मारी बाजी
ग्रेटर नोएडा। सीबीएसई की अंडर-19 नॉर्थ जोन क्लस्टर फुटबॉल प्रतियोगिता ग्रेनो के एस्टर पब्लिक स्कूल की टीम ने जीत ली है। लक्ष्य पब्लिक स्कूल बागपत में बुधवार को आयोजित प्रतियोगिता में टीम ने 1-0 से आर्मी पब्लिक स्कूल को शिकस्त देकर स्पर्धा जीती। अब दस नवंबर को सीबीएसई नेशनल फुटबॉल के लिए एस्टर अंडर-19 टीम का चयन हो गया है। जबकि एस्टर स्कूल की अंडर-17 टीम सडन डेथ में 5-4 से हारकर उपविजेता बनी। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें