युवा किसान मोर्चा समिति का गठन
रबूपुरा। भाजपा रबूपुरा मंडल कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को युवा किसान मोर्चा की कार्यसमिति का गठन किया। संगठन के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष हरिश्चंद्र फौजी ने बताया कि जितेंद्र रौनीजा और व लखन फलैदा को उपाध्यक्ष, प्रशांत कुमार मारहरा को महामंत्री, ओमवीर कुरैम, प्रमोद सिंह को मंत्री और मनोज कुमार, विजय प्रताप, जयभगवान, जितेंद्र, व मनोज शर्मा को समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्होंने समस्त कार्यकर्ताओं से आगामी तैयारी में जुटने की अपील की है। ब्यूरो
---
पांच लोगों पर शांति भंग की कार्रवाई
रबूपुरा। कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को शांतिभंग करने के आरोप में 5 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि रुपयों के लेनदेन के विवाद में दो पक्षों में झगड़ा हुआ था। शांति भंग करने के आरोप में दोनों पक्षों के पांच लोगों पर कार्रवाई की गई है। ब्यूरो