फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप का दिल्ली पुलिस पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री पर केस दर्ज करने पर पुलिस पर हमला
विज्ञापन

सिग्नेचर ब्रिज विवाद : आप ने दिल्ली पुलिस को भाजपा की बी टीम करार दिया

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) ने सिग्नेचर ब्रिज के उद्घाटन समारोह में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व विधायक अमानतुल्लाह खान के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने पर दिल्ली पुलिस पर हमला बोला । पार्टी कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए आप नेता राघव चड्ढा ने आरोप लगाया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने समर्थकों के साथ सरकारी कार्यक्रम में हंगामा किया। वहां मौजूद पुलिस अधिकारियों के साथ गाली-गलोच और हाथापाई भी की। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की जगह पुलिस ने मुख्यमंत्री के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इससे साबित होता है कि पुलिस जनता के लिए नहीं, बल्कि भाजपा की बी-टीम की तरह उनके नेताओं के लिए काम कर रही है।
आप नेता आतिशी ने कहा पार्टी ने पहले ही आशंका जाहिर की थी कि सारा वाकया टीवी कैमरों में कैद होने के बाद भी दिल्ली पुलिस इस मामले में भी आप नेताओं को फंसाने की कोशिश करेगी। आज की एफआईआर से पार्टी की आशंका का सही साबित किया है। इस दौरान आप ने मीडिया को दुबारा से सिग्नेचर ब्रिज के कार्यक्रम के वीडियो फुटेज भी दिखाए। आतिशी ने सवाल किया कि अब प्रधानमंत्री और उपराज्यपाल को बताना पड़ेगा कि वह अरविंद केजरीवाल से इतना डरते क्यों हैं? क्या वजह है कि लगातार केजरीवाल के खिलाफ षड्यंत्र रचा जा रहा है?
विज्ञापन
विज्ञापन


निजी कार्यक्रम में दुबई गए केजरीवाल
भाजपा की तरफ से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की विदेश यात्रा पर सवाल उठाए जाने पर राघव चड्ढा ने सफाई दी है कि मुख्यमंत्री के पारिवारिक मित्र दुबई में रहते हैं। उन्होंने एक कार्यक्रम का आयोजन किया है। उसमें शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री फिलहाल दुबई की यात्रा पर हैं। यह उनकी निजी यात्रा है। इस मसले को बेवजह तूल दिया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें