रबूपुरा में 5 अक्तूबर से शुरू होगी रामलीला
रबूपुरा। कस्बा स्थित अनाज मंडी में 5 अक्तूबर से रामलीला का मंचन शुरू होगा। श्रीरामलीला कमेटी के अध्यक्ष लालचंद्र तायल ने बताया कि इस बार चित्रकूट के कलाकार भव्य मंचन करेंगे। 3 अक्तूबर को भूमि पूजन होगा। जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह महोत्सव की शुरुआत करेंगे। 9 को श्रीराम विवाह यात्रा कस्बे के मुख्य मार्गों से निकाली जाएगी। रामलीला 20 अक्तूबर तक होगी। रामलीला के दौरान सुरक्षा व्यवस्था और अराजक तत्वों पर नजर रखने के लिए और प्रशासन के अफसरों के साथ कमेटी के सदस्य भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान रूपलाल कौशिक, मोन्टू तायल, घनश्याम दास, श्यामसुंदर सिंघल, वीरेंद्र गर्ग, सोनू गोयल, विनीत सिंघल, नीरज गर्ग आदि मौजूद रहे। ब्यूरो