काली पट्टी बांधकर काम करेगा चालक संघ
नोएडा। राजकीय वाहन चालक संघ ने बुधवार को डीएम बी एन सिंह को एक ज्ञापन सौंपा। वाहन चालक संघ के जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह खारी ने बताया कि मांगें पूरी नहीं होने पर 20 सितंबर से काली पट्टी बांधकर काम करेंगे। इसके बाद भी मांगें पूरी नहीं होने पर 4 अक्तूबर से वर्क टू रूल के तहत केवल एंबुलेंस और जिलाधिकारी को छोड़कर किसी के भी वाहन को नहीं चलाएंगे। ब्यूरो