फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्राचार के छात्रों के लिए पीसीपी कक्षाओं की घोषणा

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्राचार के छात्रों के लिए लगेंगी पीसीपी क्लास
विज्ञापन


- पहले चरण में पीसीपी कक्षाएं 23 अक्तूबर से 23 दिसंबर तक चलेंगी
- दूसरे चरण में कक्षाओं की शुरुआत 28 दिसंबर होंगी, 14 जनवरी तक चलेंगी
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। शिक्षा निदेशालय ने पत्राचार विद्यालय से पढ़ाई करने वाले नौवीं से 12वीं तक के छात्रों के लिए पीसीपी (पर्सनल कॉन्टेक्ट प्रोग्राम) कक्षाओं की घोषणा की है। इनका आयोजन दो चरणों में किया जाएगा। पहले चरण में यह कक्षाएं 23 अक्तूबर से 23 दिसंबर तक चलेंगी। जबकि दूसरे चरण की शुरुआत 28 दिसंबर से होगी जो कि 14 जनवरी तक चलेंगी। इस संबंध में निदेशालय ने गाइलाइंस जारी कर दिया है। छात्रों को सलाह दी गई है कि वह अपनी तैयारी को बेहतर करने के लिए अपने नजदीकी सेंटर में कक्षाएं जरूर लें।
विज्ञापन

कक्षाओं में एंट्री के लिए छात्रों को अनिवार्य रुप ये अपना आईकार्ड दिखाना होगा। छात्रों को यह ध्यान रखना होगा कि सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में बैठने के लिए पीसीपी प्रोग्राम में 75 फीसदी उपस्थिति जरूरी है। हर पीसीपी प्रोग्राम के बाद छात्रों को उपस्थिति प्रमाणपत्र जारी किया जाएगा। स्कूल प्रमुख को इस बात का ध्यान रखना होगा कि पीसीपी कक्षाएं तय शेड्यूल के अनुसार चले। इन कक्षाओं पर निगरानी के लिए शिक्षकों को टॉपिक का रिकॉर्ड रखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें