फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब सभी घरों में शौंचालय हैं तो सार्वजनिक शौंचालय क्यों बन रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
सार्वजनिक शौचालय के
विज्ञापन

विरोध में उतरीं महिलाएं
एनडीएम कार्यालय पर प्रदर्शन, पालिका के खिलाफ नारेबाजी
अमर उजाला ब्यूरो
दादरी। नगर की डूडा कॉलोनी की महिलाएं यहां बन रहे सार्वजनिक शौचालय के विरोध में उतर आई हैं। दादरी तहसील स्थित एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर महिलाओं ने नगर पालिका के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। और समस्याओं को लेकर एसडीएम को ज्ञापन दिया।
बुधवार को सपा नेता रामटेक कटारिया के नेतृत्व में महिलाएं एसडीएम कार्यालय पहुंचीं और प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि कॉलोनी में तीन सौ लोग रहते हैं। इसकी सीवर लाइन चॉक है। रास्तों में पानी भरा है। छोटे बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे है। कीटनाशक दवाओं का कभी छिड़काव नहीं होता। मच्छरों के प्रकोप से लोग मलेरिया और अन्य बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। तहसील दिवस में शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उनका आरोप है कि नगर पालिका ने उन मांगों को तो पूरा नहीं किया, वहां सार्वजनिक शौचालय बनाना शुरू कर दिया है। इसकी वहां कोई आवश्यकता नहीं है, क्योंकि कॉलोनी के सभी घरों में शौचालय हैं। यहां शौचालय बना तो कॉलोनी में आपराधिक प्रवृत्ति के लोग आएंगे। साफ-सफाई नहीं होने पर गंदगी से परेशानी होगी। इस दौरान अनीस बिसाहडिया, वकीला, राजेश, अंजुम, शबनम, संगीता, पुष्पा, हसीना, इस्लामुद्दीन, मुन्नी, सविता, सपना, शबनम मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में नगर पालिका के अधिशासी अभियंता समीर कश्यप का कहना है कि वहां पूर्व में ही सार्वजनिक शौचालय प्रस्तावित है, जिसे अब बनवाया जा रहा है। कॉलोनी का सर्वे कराकर समस्याओं को दूर कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें