फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर का हाथ कटा, तुरंत इलाज न मिलने पर मजदूरों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
हेडिंग: मजदूर का हाथ कटा, तुरंत इलाज न मिलने पर हंगामा
विज्ञापन

कंपनी प्रबंधन से उचित मुआवजे व इलाज कराने के आश्वासन पर मामला हुआ शांत
अमर उजाला ब्यूरो
जारचा।
नरौली मार्ग पर स्थित एक कंपनी में काम करने के दौरान मजदूर का दायां हाथ मशीन से कट गया। उसे तुरंत इलाज न मिलने से नाराज ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। कंपनी प्रबंधन से उचित मुआवजे का आश्वासन मिलने के बाद ही मामला शांत हुआ।
विज्ञापन

बिसाहड़ा गांव के नजदीक नरौली रोड पर राख से ईंट बनाने वाली कंपनी है, जिसमें करीब 500 मजदूर काम करते हैं। कुछ परिवार कंपनी परिसर के अंदर ही रहते हैं। मंगलवार सुबह दस बजे बिसाहड़ा निवासी देवेंद्र का कंपनी में काम करने के दौरान मशीन में दायां हाथ कट गया। घटना की सूचना कंपनी प्रबंधन को भी दी गई। आरोप है कि पीड़ित घंटों दर्द से कराहता रहा, लेकिन प्रबंधन ने इलाज मुहैया नहीं कराया। बेहोश होने पर मजदूर के साथियों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे दादरी अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर यहां से नोएडा के निजी अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस बीच बिसाहड़ा प्रधान के पति हरिओम शिशोदिया के नेतृत्व में ग्रामीण कंपनी पहुंच गए और प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए इलाज व मुआवजे की मांग करते हुए धरने पर बैठ गए। सभी मजदूर भी काम बंद करके उनके समर्थन में आ गए। मामला बिगड़ते देख कंपनी प्रबंधन ने उचित मुआवजे और कंपनी में मेडिकल सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांगें मान लीं। कंपनी के महाप्रबंधक ओके जोगी ने बताया कि घायल देवेंद्र का इलाज कंपनी की तरफ से कराया जा रहा है। सभी कर्मचारियों का मेडिकल बीमा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें