फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मसीडी स्वच्छता कर्मचा ी यूनपियन पदाधिकारियों के खिलाफ एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
एमसीडी स्वच्छता कर्मचारी यूनियन पर एफआईआर
विज्ञापन


काम करने वाले कर्मियों को धमकी देने का आरोप

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पूर्वी दिल्ली नगर निगम के श्रम कल्याण विभाग की ओर से हड़ताल में शामिल एमसीडी स्वच्छता कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों की खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है। शिकायत में निगम ने कहा है कि यूनियन के अध्यक्ष संजय गहलोत ने 12 सितंबर को मुख्यमंत्री आवास के बाहर प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते उन्हें धमकी दी थी कि निगम के सफाई निरीक्षक, सहायक सफाई निरीक्षक और सेनेटरी गाइड में से ‘कोई पर्यावरण सहायकों (सफाई कर्मचारियों) पर काम करने के लिए दबाव बनाएगा तो वह उनकी आंखें फोड़ देंगे।
विज्ञापन

निगम के श्रम कल्याण विभाग को ‘ऑल म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन सेनिटेशन सुपरवाइजर्स यूनियन के अध्यक्ष मुकेश कुमार वैध की ओर से भी धमकी देने का आरोप लगाकर शिकायत दी गई थी। उधर, पूर्वी निगम की अतिरिक्त आयुक्त अलका शर्मा ने कहा कि निगम के सभी सफाई कर्मचारी हड़ताल पर नहीं हैं। नगर निगम के क्षेत्रों से कूड़े का उठान पहले की तरह ही हो रहा है। निगम क्षेत्र से 12 सितंबर को 2424.835, 13 को 2330.345, 14 को 2072.875 मीट्रिक टन कूड़े का उठान किया गया है। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी काम करना चाह रहे हैं लेकिन कुछ लोग उन्हें डरा-धमाकर हड़ताल में शामिल होने की लिए मजबूर कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें