फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीएलटी में जा सकते हैं शुभकामना बिल्डर के प्रोजेक्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
शुभकामना बिल्डर के प्रोजेक्ट
विज्ञापन

जा सकते हैं एनसीएलटी में
रेरा के सदस्य बलविंदर कुमार ने सोमवार को सुनवाई में कहा
- 45 मामलों की सुनवाई, नहीं पहुंचा बिल्डर
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। सेक्टर गामा दो स्थित रेरा कार्यालय में सोमवार को शुभकामना बिल्डर के 45 मामलों की सुनवाई हुई। पीठ ने सभी मामलों पर एक साथ सुनवाई की। इसमें बिल्डर की तरफ से कोई नहीं पहुंचा और न ही उसके आने की उम्मीद है। ऐसे में रेरा ने खरीदारों को प्रोजेक्ट नेशनल कंपनी लॉ ट्रिब्यूनल (एनसीएलटी) के पास भेजने का प्रस्ताव दिया है। इस पर सभी खरीदार तैयार हैं। हालांकि, उससे पहले बिल्डर को रेरा में अपना पक्ष रखने का एक मौका दिया जाएगा।
सोमवार को रेरा में शुभकामना सिटी के नौ, शुभकामना टेक होम्स के 31 और अन्य प्रोजेक्ट के पांच खरीदारों की शिकायत पर सुनवाई हुई। सुबह साढ़े दस बजे बलविंदर कुमार और भानु प्रताप सिंह की पीठ ने सभी मामले एक साथ सुने। खरीदारों ने बताया कि एक प्रमोटर जेल में बंद है, जबकि दो लंबे समय से गायब हैं। कई साल से प्रोजेक्ट का निर्माण कार्य भी बंद है। खरीदारों ने स्वयं प्रोजेक्ट को पूरा कराने से भी इंकार कर दिया। सुनवाई के बाद रेरा ने खरीदारों को बताया कि बिल्डर के नहीं होने पर प्रोजेक्ट को एनसीएलटी में भेजा जा सकता है। वहीं से उन्हें किसी तरह की राहत मिल सकती है। खरीदारों ने इस पर सहमति दी। खरीदारों ने फ्लैट की जगह अपना पैसा वापस मांगा है।
विज्ञापन


पिछले हफ्ते गिरफ्तार हुआ था निदेशक
आर्थिक अपराध शाखा ने पिछले सप्ताह शुभकामना के निदेशक को गिरफ्तार किया था। उस पर करोड़ों रुपये की ठगी का आरोप है। बिल्डर की गिरफ्तारी के बाद से खरीदारों को फ्लैटों पर कब्जा मिलने की उम्मीद नहीं है। ऐसे में खरीदार अपना पैसा निकालने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन


‘शुभकामना प्रोजेक्ट का एक प्रमोटर जेल में है, जबकि दो गायब हैं। प्रमोटर को जवाब देने के लिए 15 दिन का समय दिया जाएगा। जवाब नहीं आता तो प्रोजेक्ट को एनसीएलटी में भेज दिया जाएगा। खरीदार भी इसके लिए तैयार हैं।’
बलविंदर कुमार, सदस्य, रेरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें