संशोधित दनकौर के खिलाड़ी का नाम बदला गया है।
-
स्टार खिलाड़ियों के साथ ग्रेनो आई यूपी योद्धा टीम
विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कांप्लेक्स पहुंचे
वार्मअप किया और वीडियो भी शूट कराए
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। स्टार खिलाड़ियों से सजी प्रो कबड्डी की यूपी योद्धा टीम के खिलाड़ी सोमवार को शहर के विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स कांप्लेक्स पहुंचे। खिलाड़ी प्रमोशनल वीडियो के लिए आए थे।
यूपी योद्धा टीम के 17 खिलाड़ी स्पोर्ट्स कांप्लेक्स पहुंचे। टीम के कप्तान रिशांक देवादिगा, प्रशांत कुमार, रोहित कुमार चौधरी, श्रीकांत जाधव, जीवा, नीतेश कुमार और पंकज सचिन जैसे स्टार के साथ अन्य खिलाड़ी पहुंचे। इस दौरान दनकौर गौतमबुद्धनगर निवासी खिलाड़ी आशीष कुमार भी टीम के साथ थे। टीम ने यहीं वार्मअप किया और बाद में देर शाम तक वीडियो शूट कराए।
हालांकि, टीम के ऑलराउंडर कोरियाई खिलाड़ी रियॉल किम यहां न होने के चलते नहीं आ पाए। अब 31 अक्तूबर को प्रो कबड्डी के लिए सभी 12 टीमें ग्रेटर नोएडा में शिरकत करेंगी। दो नवंबर से मुकाबले शुरू होने हैं।
2 से 8 नवंबर तक मुकाबले
प्रो कबड्डी के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। ग्रेटर नोएडा में होने वाले 11 मुकाबलों में यूपी की टीम यूपी योद्धा के छह मुकाबले होने हैं। इसके अलावा अन्य टीमों के बीच भी पांच मुकाबले होने हैं। दो नवंबर से आठ नवंबर तक रात आठ बजे और नौ बजे अलग-अलग मुकाबले खेले जाएंगे।
शेड्यूल पहला सत्र दूसरा सत्र
2 नवंबर यूपी योद्धा-चेन्नई जयपुर-गुजरात
3 नवंबर मुंबई-पुण यूपी योद्धा-बंगलूरू
4 नवंबर दिल्ली-गुजरात यूपी योद्धा-कोलकाता
5 नवंबर रेस्ट रेस्ट
6 नवंबर जयपुर-हरियाणा यूपी-हैदराबाद
7 नवंबर यूपी-पटना --------
8 नवंबर हरियाणा-दिल्ली यूपी- बंगलूरू