फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने बिजली सबस्टेशन पर किया प्रदर्शन, दस दिनों से नहीं आ रही है बिजली

विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

ग्रेनो वेस्ट के हैबतपुर गांव में दस दिनों से बिजली सप्लाई नहीं हो रही है। इसके विरोध में महिलाओं ने शनिवार को इटैड़ा बिजली सबस्टेशन पर प्रदर्शन किया। महिलाओं का कहना है कि गांव का ट्रांसफार्मर फुंक गया था जिसे बदला नहीं जा रहा है। महिलाओं का आरोप है कि गांव में बिल्डर हर माह ट्रांसफार्मर व कनेक्शन जोड़ने के नाम पर अवैध वसूली कर रहा है। वहीं एसडीओ ने सोमवार तक समस्या का समाधान कराने का आश्वासन देकर महिलाओं को शांत कराया।

विज्ञापन


हैबतपुर गांव की 40 से अधिक महिलाएं शनिवार दोपहर किसान चौक स्थित इटैड़ा बिजली सबस्टेशन पहुंची। महिलाओं का दावा है कि ट्रांसफार्मर जलने के बाद बिल्डर सप्लाई के लिए हर घर से एक हजार रुपये मांग रहा है। पैसे न देने पर अंधेरे में रहने और जान से मारने की धमकी देता है। महिलाओं का आरोप है कि बिल्डर घर के बाहर से बिजली काट देता है। उसे जोड़ने के 200 रुपये मांगता है।

हंगामे की सूचना पर एसडीओ मौके पर पहुंचे। उन्होंने सोमवार तक समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया। इस पर महिलाओं ने कहा कि अगर सोमवार तक बिजली नहीं मिली तो फिर प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन करने वाली महिलाओं में विमला देवी, कमलेश देवी, जमना हलधर, रीना देवी, चंद्रमुखी, अंशु, रामवती, सीता, रूपवती, सीमा दास, राजकुमारी, सुबोती देवी, सुनीता, गुड्डी, जानकी, शिल्पा और पुष्पा समेत अन्य शामिल थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें