फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंप्यूटर लैब, टैब व मोबाइल की करें निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑल यूपी::::
विज्ञापन


शिक्षक और अभिभावकों के सहारे
‘मोमो चैलेज’ से निपटेगी सरकार

- केंद्र ने राज्यों और स्कूलों-कालेजों को इस ऑनलाइन जानलेवा गेम पर जारी किया दिशा-निर्देश
- स्कूल प्रबंधकों को कंप्यूटर लैब, टैब व मोबाइल की निगरानी का दिया निर्देश


अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। ब्लू व्हेल गेम की तर्ज पर ऑनलाइन मोमो चैलेंज के बढ़ते खतरे से निपटने के लिए केंद्र सरकार ने स्कूल और कालेजों को छात्रों पर नजर रखने का निर्देश दिया। साथ ही स्कूल प्रबंधन को कंप्यूटर लैब और स्कूल से उपलब्ध टैब और मोबाइल की समय-समय पर निगरानी करने का आदेश दिया है। इसके अलावा शिक्षकों को पेरेंटस टीचर मीटिंग में ऐसे ऑनलाइन गेम से छात्रों को दूर रखने के प्रति जागरूक करने की सलाह दी गई है। मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने यह अधिसूचना सूचना एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की राय पर राज्यों के अलावा स्कूल व कालेज प्रबंधन को जारी किया है।
केंद्र सरकार ने एडवाइजरी में स्कूल प्रबंधन से छात्रों को मोमो चैंलेज के खतरों के प्रति जागरूक करने को कहा है। साथ ही सलाह दी है कि शिक्षक छात्रों से दोस्ताना माहौल बनाए, ताकि किसी छात्र को मोबाइल पर मोमो चैलेंज गेम खेलने का निमंत्रण मिलता है तो तत्काल पेरेंट्स के अलावा पुलिस को सूचित किया जा सके। शिक्षक कक्षा में बच्चों से जानकारी लें कि मोबाइल में किस प्रकार और कौन- कौन से गेम आजकल चलन में हैं। छात्रों को मोमो चैलेंज गेम के आखिरी टॉस्क के बारे में बताए, जिसमें आत्महत्या के लिए उकसाया जाता है। मोबाइल में गेम खेल रहे छात्रों की काउंसलिंग कराए। वहीं, पेरेंट्स को भी जागरूक करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसा है गेम का प्रारूप
गेम के पार्ट के तौर पर अज्ञात नंबर से वॉट्सएप पर आमंत्रण आता है। इसमें डरावने चेहरेवाली लड़की का प्रोफाइल है। इसकी बड़ी आंखें निकली हुई और मुंह चौड़ा सा दिखता है। वहीं, यदि बच्चा ऑनलाइन एक्टिविटी में अधिक समय बीता रहा या पकड़े जाने पर मोबाइल का स्क्रीन बदल लें या फिर गुस्सा हो जाए या डिवाइस पर नए-नए फोन नंबर व ईमेल कंटेक्टस दिखाई दें तो ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें