फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निर्भया की मां ने डीसीब्लयू से संपर्क किया

विज्ञापन
विज्ञापन
निर्भया की मां ने डीसीडब्ल्यू से संपर्क किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। वर्ष 2012 में चलती बस में दुष्कर्म की शिकार बनी निर्भया की मां आशा देवी ने दोषियों को फांसी दिए जाने में हो रही देरी के कारण दिल्ली महिला आयोग से संपर्क किया है। उन्होंने बीती जुलाई में भी इस मामले को लेकर आयोग से संपर्क साधा था। अधिकारियों से उन्होंने जल्द से जल्द दोषियों को फांसी दिए जाने का आग्रह किया। उनका कहना है कि वह अपनी बेटी के लिए जल्द न्याय चाहती है। मालूम हो कि आयोग ने सोमवार को निर्भया कांड के दोषियों को फांसी की सजा पर अमल न होने पर नाराजगी जताई थी। फांसी संबंधी फैसले पर अमल न होने पर आयोग ने तिहाड़ जेल प्रशासन को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है।
विज्ञापन

आयोग ने बाबू जगजीवन राम अस्पताल को नोटिस भेजा
नई दिल्ली। बाबू जगजीवन राम अस्पातल में गर्भवती स्त्रियों के लिए सुविधाओं के अभाव को लेकर दिल्ली महिला आयोग ने नाराजगी जताई है। आयोग ने इस संबंध में मीडिया में प्रकाशित रिपोर्टों पर संज्ञान लेते हुए अस्पताल प्रशासन को नोटिस जारी किया है। मीडिया में रिपोर्ट प्रकाशित हुई थी कि महिलाओं को प्रसव के बाद फर्श पर सोना पड़ता है। इस मामले की आयोग ने जांच भी शुरू की है और आयोग ने अस्पताल प्रशासन से जिम्मेदार लोगों के खिलाफ की गई कार्यवाही की जानकारी 18 सितंबर तक देने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें