पावर सप्लाई के लिए केरल केबल भेजा
नई दिल्ली। टाटा पावर-डीडीएल केरल स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड को इमरजेंसी पावर सप्लाई के लिए 473 किलोमीटर केबल मुहैया कराएगा। केरल में पिछले महीने आई बाढ़ के कारण बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। इसके लिए कंपनी ने 7 ट्रकों से केबल भेजा है। बिजली कंपनी के सीईओ संजय बांगा ने बताया कि कंपनी का उद्ेश्य तत्काल बिजली आपूर्ति बहाली करने की है। इससे पहले 2013 में उत्तराखंड और 2014 में विशाखापट्टनम में प्राकृतिक आपदाओं के दौरान भी मदद की गई थी।
-------
संवाद सभा का आयोजन किया
पुलिस व जनता के बीच मैत्रीपूर्ण संवाद का कार्यक्रम पूर्वी दिल्ली में आयोजित किया गया। पूर्वी दिल्ली रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन फेडरेशन के इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि उत्तर पूर्वी जिले के सीलमपुर डिवीजन के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजेंद्र सिंह शामिल हुए।
इस मौके पर इलाके की महिलाओं ने अपनी समस्याओं से दिल्ली पुलिस को अवगत कराया। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने अपना मोबाइल नंबर भी साझा किया। इस अवसर पर आरडब्ल्यूए फेडरेशन के अध्यक्ष ताराचंद उपाध्याय के नेतृत्व में स्थानीय समस्याओ का ज्ञापन भी अतिरिक्त पुलिस आयुक्त को सौंपा गया। इस मौके पर जाफराबाद पुलिस स्टेशन के थानाध्यक्ष, पार्षद कुसुम तोमर समेत स्थानीय लोगउपस्थित थे।