फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रीन एक्शन प्लान के तहत पौधरोपण

विज्ञापन
विज्ञापन
22 करोड़ रुपये से उत्तरी निगम बढ़ाएगी हरियाली
विज्ञापन

ग्रीन एक्शन प्लान के तहत 30 सितंबर तक अलग-अलग परिसरों और स्कूलों में होगा पौधरोपण

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । राष्ट्रीय राजधानी में हरियाली को बढ़ावा देने के लिए केंद्र की ओर से मुहैया 22 करोड़ से उत्तरी दिल्ली नगर निगम क्षेत्र में पौधरोपण किया जाएगा। ग्रीन एक्शन प्लान के तहत हरियाली को बढ़ावा देने के लिए एमसीडी ने पहल की है। इस अभियान के तहत 30 सितंबर तक अलग-अलग परिसरों और स्कूलों में पौधरोपण किया जाएगा। अभियान के दौरान 5000 सहित 150 तरह के पौधे भी लगाए जाएंगे। आठ सितंबर से क्षेत्रीय स्तर पर पौधरोपण की शुरुआत कर दी गई है। दक्षिणी दिल्ली नगर निगम क्षेत्र में भी लाखों पौधे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


एमसीडी स्कूलों में होंगे वर्टिकल गार्डन
उत्तरी दिल्ली नगर निगम के स्कूलों में भी वर्टिकल गार्डन बनाने की भी योजना है। इसके तहत चमेली, मालपीनिया, बोगनवेलिया, गोल्डन लीव्स सहित अन्य पौधे भी लगाए जाएंगे। सभी लताएं होंगी, जो दीवारों के साथ विकसित होंगी। वर्टिकल गार्डन में उन पौधों का इस्तेमाल किया जाएगा, जो कम जगह में भी हरियाली को बढ़ावा देने में कारगर साबित हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें