फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत बंद का ग्रेनो में दिखा मिला-जुला असर

विज्ञापन
विज्ञापन
भारत बंद : ग्रेनो में दिखा मिला-जुला असर
विज्ञापन


दादरी में दुकानें बंद, रबूपुरा में पूरी तरह से शांति रही
कई स्थानों पर लोगों ने रैलियां निकालकर की नारेबाजी

अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने के विरोध में कांग्रेस के बंद का क्षेत्र में मिला-जुला असर रहा। दादरी में कई स्थानों पर दुकानें बंद रहीं। कई स्थानों पर लोगों ने रैलियां निकालीं। सरकार के खिलाफ नारेबाजी की, जबकि ग्रेटर नोएडा में शांति रही। सोमवार होने की वजह से वैसे भी दुकानें बंद रहीं। रबूपुरा में पूरी तरह से शांति रही।
दादरी में सुबह 10.30 बजे जीटी रोड पर नगर पालिका परिषद कार्यालय पर कांग्रेस जिला इकाई के कार्यकर्ता एकत्र हुए। यहां से बैलगाड़ी में गैस सिलेंडर रखकर जीटी रोड पर केनरा बैंक से होते हुए रेलवे रोड नवीन अस्पताल से होते हुए रैली निकाली। रैली जीटी रोड गौड़ धर्मशाला पर खत्म हुई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र नागर ने कहा कि महंगाई से देश की जनता परेशान है। अगर इस कदर ही दाम में बढ़ोतरी होती रही तो लोगों को कारों के स्थान पर बैलगाड़ी में यात्रा करनी पड़ सकती है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पीतांबर शर्मा ने कहा कि पेट्रोल-डीजल के कीमतों को जीएसटी के तहत लाया जाए, जिससे जनता को 10 से 15 रुपये लीटर का लाभ मिल सकेगा। भाजपा सरकार ने पेट्रोल, डीजल, घरेलू गैस सिलेंडर, रेल किराये, दूध व दालें सहित सभी को महंगा कर दिया है। 2019 के लोकसभा चुनाव में जनता इसका बदला जरूर लेगी। इस मौके पर सेवा दल के जिलाध्यक्ष अशोक पंडित, नगर अध्यक्ष संदीप वत्स, नीरज शर्मा और सुशील शिशौदिया समेत कार्यकर्ता मौजूद रहे।
वहीं बिलासपुर में कांग्रेस प्रवक्ता मनोज चौधरी व हरिओम भाटी (पूर्व जिलाध्यक्ष, लोकदल) के नेतृत्व में महंगाई के विरोध में भारत बंद को लेकर प्रदर्शन किया गया। मनोज चौधरी ने कहा कि नरेंद्र मोदी सरकार ने अपने साढे़ 4 साल के कार्यकाल में पेट्रोल, डीजल पर भारी भरकम टैक्स लगाकर आम आदमी की जेब पर डाका डालने का काम किया है। ग्रेटर नोएडा में आंदोलन शांतिपूर्वक रहा।
विज्ञापन

इस मौके पर महेंद्र सिंह, धीरज प्रधान, जनार्दन भाटी, हरिओम भाटी और तफ्सीर आलम मौजूद रहे। वहीं रबूपुरा में बंद का कोई असर नहीं मिला। सामान्य की तरह बाजारों में लोगों का आना जाना लगा रहा। जेवर व दनकौर में भी हल्का-फुल्का असर दिखा। कुछ लोगों ने रैली निकालकर नाराजगी जाहिर की। रबूपुरा में सभी दुकानें खुली रहीं।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें