फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एबीवीपी ने महिला सुरक्षा व अधिकार रैली निकाली

विज्ञापन
विज्ञापन
एबीवीपी ने निकाली महिला
विज्ञापन

सुरक्षा और अधिकार रैली
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। डूसू चुनाव प्रचार के आखिरी दिन एबीवीपी ने छात्राओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर एक रैली निकाली। इसके माध्यम से एबीवीपी ने कैंपस में महिला सुरक्षा, सक्रिय सहभागिता आदि विषय उठाए। नॉर्थ कैंपस में आर्ट्स फैकल्टी से शुरू हुुई रैली विधि संकाय और विभिन्न विभागों से होते हुए सेंट्रल लाइब्रेरी पर समाप्त हुई। इसमें बड़ी संख्या में छात्रों व एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।
आइसा-सीवाईएसएस का साइकिल पर प्रचार
आइसा-सीवाईएसएस ने आखिरी दिन अलग ढंग से प्रचार किया। दोनों संगठनों के संयुक्त पैनल ने साइकिल रैली निकाली। अन्य संगठनों के प्रत्याशी बड़ी-बड़ी गाड़ियों पर प्रचार करते हैं तो इस पैनल ने प्रत्येक कॉलेज में जाकर छात्रों से वोट देने की अपील की। मेट्रो स्टेशन से शुरू होकर यह साइकिल रैली सभी कॉलेजों से गुजरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एनएसयूआई के शक्ति प्रदर्शन में स्कूली छात्र
एनएसयूआई ने कैंपस में एक प्रकार से शक्ति प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में कॉलेज छात्रों की बजाय स्कूली बच्चे नजर आए। इसके चलते सवाल उठे कि डीयू छात्रसंघ चुनाव में स्कूली छात्रों का क्या काम। इस पर एनएसयूआई कुछ भी कहने से बचती रही। प्रदर्शन में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयकिशन, अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष नदीम जावेद, एआईसीसी महासचिव मुकुल वासनिक आदि भी पहुंचे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें