फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक अदालतों में 14 हजार मामलों के निपटारे से बरामद हुई 31.4

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नेशनल लोक अदालतों में 14 हजार मामलों का निपटारा
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । राजधानी के सभी जिलों में शनिवार को लगी नेशनल लोक अदालतों में 14 हजार 196 मामलों का निपटारा किया गया। इन मामलों के निपटारे से 31.48 करोड़ की समझौता राशि जुटाई गई। लोक अदालतों में सिविल क्रिमिनल, मोटर एक्सिडेंट क्लेम ट्रिब्यूनल समेत अन्य मामलों का निपटारा किया गया।
विज्ञापन

अदालतों में 213 मामले एमएससीटी के निपटाए गए। इससे 14.14 करोड़ की समझौता राशि बरामद हुई। दिल्ली हाईकोर्ट में लगी लोक अदालत में 31 मामलों का निपटारा कर 1.63 करोड़ की समझौता राशि एकत्रित हुई। वहीं लोक अदालतों में जिलों के 90 उपभोक्ता मामलों का निपटारा कर 1.50 करोड़ की राशि जमा हुई। उधर लोक अदालतों में ऋण वसूली पंचाट में 12 मामलों का निपटारा कर 2.21 करोड़ की राशि जमा हुई। इसके साथ ही लोक अदालतों में बिजली मामलों का भी निपटारा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें