फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेट्रो किराये पर आप ने भाजपा को घेरा, मुसाफिरों को मेट्रो से दूर करने का लगाया आरोप

विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

आम आदमी पार्टी (आप) ने मेट्रो किराए की बढ़ोतरी पर केंद्र सरकार और भाजपा पर हमला बोला है। पार्टी का कहना है कि दुनिया की दूसरी सबसे महंगी मेट्रो का तमगा पाने वाली दिल्ली मेट्रो से आम मुसाफिर दूरी बना चुके हैं। पार्टी के मुताबिक, दिल्ली सरकार के विरोध के बावजूद भी केंद्र ने मेट्रो का किराया बढ़ा दिया। लेकिन इस पर कोई ठोस वजह बताने की हालत में केंद्र नहीं है।

विज्ञापन


पार्टी कार्यालय में मीडिया से बात करते हुए वरिष्ठ नेता व चांदनी चौक लोकसभा के आप प्रभारी पंकज गुप्ता ने कहा कि एक रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली मेट्रो दुनिया की दूसरी सबसे महंगी मेट्रो है। इसका सीधा असर मेट्रो के मुसाफिरों पर पड़ा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जिस मेट्रो के किराया कम करके यात्रियों की संख्या बढ़ाने की कोशिश करनी चाहिए थी, उसी का किराया बढ़ाकर केंद्र सरकार मुसाफिरों को दूर कर रहा है।

एक तरफ पेट्रोल कीमत के दाम आसमान छू रहे हैं, वहीं मेट्रो का किराया भी जेब पर भारी पड़ा है। केंद्र सरकार को इस पर विचार कर किराया कम करना चाहिए। आप विधायक नितिन त्यागी ने कहा कि भाजपा को स्पष्ट करना चाहिए कि बढ़ते मेट्रो किराये पर उसका स्टैंड क्या है। साथ ही चेतावनी भी दी कि अगले लोक सभा चुनाव में आम दिल्लीवासी भाजपा को सबक सिखा देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें