ईको विलेज टू में एसटीपी चालू नहीं करने पर बिल्डर को नोटिस
ग्रेटर नोएडा। ईको विलेज टू सोसायटी में जनरेटर की चिमनियां नहीं लगाने और एसटीपी चालू नहीं करने पर क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने बिल्डर को नोटिस जारी किया है। इससे पहले भी 30 जुलाई को नोटिस जारी हो चुका है, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। दरअसल, यहां के लोगों ने आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायत की थी। परियोजना के लिए पूर्व में सहमति जल व वायु आवेदन किए गए थे, एसटीपी व चिमनियां नहीं होने पर उन्हें निरस्त कर दिया गया। बोर्ड के क्षेत्राधिकारी ए के तिवारी ने नोटिस जारी कर सात दिन का समय दिया है। इस दौरान बिल्डर को एसटीपी का निर्माण व जनरेटर की चिमनियां लगाने का समयबद्ध प्रस्ताव प्रस्तुत करना होगा। ऐसा नहीं करने पर विभाग कार्रवाई करेगा। ब्यूरो