फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कॉमन मोबिलिटी प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए डीटीसी कंडक्टरों की निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
कॉमन मोबिलिटी प्रभावी ढंग से लागू
विज्ञापन

करने को कंडक्टरों की निगरानी
- डीटीसी ने सर्कुलर जारी कर शुरू किया पांच दिवसीय अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। डीटीसी बसों में कॉमन मोबिलिटी को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए डीटीसी प्रबंधन ने बड़े स्तर पर सोमवार से पांच दिवसीय अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत डीटीसी अधिकारी बसों में निगरानी रखेंगे कि कंडक्टर मेट्रो कार्ड से टिकट बनाने में कोई कोताही तो नहीं बरत रहे।
इस संबंध में डीटीसी ने एक सर्कुलर जारी किया है, जिसके तहत 31 अगस्त तक डीटीसी के अधिकारी बसों में औचक निरीक्षण करेंगे और कंडक्टरों की गतिविधियों पर ध्यान रखेंगे। सर्कुलर में कहा गया है कि चेकिंग स्टाफ के कर्मचारी बसों में जाकर सुनिश्चित करें कि कंडक्टर स्मार्ट कार्ड से टिकट काट रहे हैं या नहीं। या मेट्रो स्मार्ट कार्ड से कितने टिकट काटे गए और उनसे कितना राजस्व प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

सर्कुलर में संबंधित अधिकारियों को विशेष रूप से निर्देश दिए गए हैं कि वे सुबह दफ्तर आते समय और शाम को घर जाते समय बसों में मेट्रो स्मार्ट कार्ड के ऑनलाइन ट्रांजेक्शन की जांच करें। इतना ही नहीं अधिकारियों से यह भी कहा गया है कि वे इससे संबंधित पूरी रिपोर्ट अगले दिन 11 बजे तक आईटी विभाग को तय फॉर्मेट में भेजें। यदि चेकिंग के दौरान बसों में कंडक्टरों द्वारा या तकनीकी कोई भी अनियमितता पाई जाती है तो अधिकारी डिपो मैनेजर को इसी जानकारी दें।
विज्ञापन

तीन दिन पहले परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने डीटीसी प्रबंध निदेशक और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर बसों में स्मार्ट कार्ड के सही क्रियान्वयन की जांच के निर्देश दिए थे। उन निर्देशों के तहत डीटीसी ने कॉमन मोबिलिटी को सही ढंग से लागू करने के लिए इस अभियान की शुरूआत की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें