फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवेकानंद कॉलेज के 16 शिक्षकों को नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
विवेकानंद कॉलेज के 16 शिक्षकों को नोटिस
विज्ञापन

- हाजिरी रजिस्टर पर हस्ताक्षर न करने पर की गई कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। हाजिरी न दर्ज करने के मामले में विवेकानंद कॉलेज के 16 शिक्षकों को नोटिस जारी किया गया है। जबकि दिल्ली विश्वविद्यालय व उससे संबंधित कॉलेजों में शिक्षकों की हाजिरी का कोई प्रावधान नहीं है।
कॉलेज में प्रबंध समिति ने प्रिंसिपल के माध्यम से शिक्षकों को यह नोटिस दिया है। नोटिस में कहा गया कि कॉलेज प्रबंध समिति के निर्णय के अनुसार इस सत्र में शिक्षक हाजिरी व्यवस्था की शुरुआत की गई है। यह देखा गया है कि शिक्षक हाजिरी नहीं लगा रहे हैं। ऐसे में शिक्षकों को कहा गया है कि वह प्रबंध समिति के निर्णय का पालन करें और कॉलेज में हाजिरी लगाएं। एकेडमिक काउंसिल सदस्य प्रो हंसराज का कहना है कि डीयू के नियमानुसार अभी तक शिक्षक की हाजिरी लगाने के लिए कोई निर्देश जारी नहीं किए गए हैं। शिक्षक अपनी कक्षा में छात्रों की उपस्थिति लें, उसे ही शिक्षक की हाजिरी माना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रो सुमन के अनुसार शिक्षकों को कहा गया है कि जो शिक्षक कॉलेज द्वारा बनाए हाजिरी रजिस्टर पर हस्ताक्षर नहीं करेंगे उन्हें भी नोटिस जारी किया जा सकता है। उन्होंने इस मामले में डूटा से हस्तक्षेप कर शिक्षकों की आवाज उठाने के लिए कहा है। उनका कहना है कि डूटा पदाधिकारियों को विवेकानंद कॉलेज जाना चाहिए और शिक्षकों से मिलकर समस्या का समाधान निकालना चाहिए। इसके साथ ही हाजिरी के लिए जो रजिस्टर रखा गया है, उसे खत्म कराया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें