फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसदों की लोकप्रियता सुनिश्चित करने के लिए सर्वेक्षण कराएगी भाजपा

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में सांसद की लोकप्रियता बनेगा टिकट का पैमाना
विज्ञापन


- अब भाजपा भी हर सीट पर कराएगी सर्वेक्षण
- एक सितंबर से 15 तक दिल्ली में चलेगा अभियान

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों ने सर्वे का सहारा लेना शुरू कर दिया है। कांग्रेस, आम आदमी पार्टी के बाद अब प्रदेश भाजपा भी इसी राह पर है। पार्टी की ओर से दिल्ली की सातों संसदीय क्षेत्र में सांसदों की लोकप्रियता का पता सर्वे कराया जाएगा। इसकी रिपोर्ट आला कमान को दिया जाएगा। ताकि टिकट के बंटवारे के समय लोकप्रियता को पैमाना बनाया जा सके।
जानकारी के अनुसार पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा ने दिल्ली की सातों संसदीय सीट पर जीत का परचम लहराया था। इस बार भी सभी सीट पर जीत हासिल करने के लिए पार्टी उम्मीदवारों की लोकप्रियता का सर्वे कराने जा रही है। अगले महीने सर्वे का काम शुरू किया जाएगा। सर्वेक्षण से न केवल पार्टी के सांसदों की लोकप्रियता बल्कि उनके कामकाज का भी आंकलन होगा। पार्टी के एक वरिष्ठ नेता का कहना है कि 1 सितंबर से 15 के बीच सातों संसदीय क्षेत्र में सर्वे का काम किया जाएगा। पार्टी का कहना है कि हमारे लिए सर्वेक्षण उम्मीदवार चयन में मददगार साबित होगा। इसी के आधार पर 201 9 के चुनावों की रणनीति तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, संघ ने भी पिछले दिनों एक सर्वे कराया था। इसमें सांसदों की लोकप्रियता को लेकर अच्छे रिपोर्ट नहीं आए थे। माना जा रहा है कि स्थानीय कार्यकर्ताओं में भी नाराजगी जताई है। संघ से जुड़े सूत्र की मानें तो आंतरिक सर्वे में पांच संसदीय क्षेत्र की ही स्थिति ठीक है। स्थानीय लोगों में सांसदों के काम और उनकी छवि को लेकर नाराजगी तक की बात भी सामने आई है। पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं तक में सांसदों के व्यवहार का जिक्र रिपोर्ट में किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें