फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परी चौक, पी-3 और अल्फा-1 गोलचक्कर पर घंटों ट्रैफिक जाम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

रूट डायवर्जन फेल, घंटों जाम में फंसे लोग
रक्षाबंधन पर घर जाने के लिए वाहनों का इंतजार करते रहे यात्री
परी चौक, पी थ्री, अल्फा वन और किसान चौक पर लगा वाहनों का जमावड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
ग्रेटर नोएडा। रक्षाबंधन पर घर जाने की वजह से शनिवार दोपहर से ही परी चौक और आसपास वाहनों का जमावड़ा लगा रहा। हालांकि, अधिक वाहनों के दबाव के चलते परी चौक पर डायवर्जन कर दिया गया था लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। पी-3 और अल्फा-1 गोलचक्कर पर वाहन घंटों फंसे रहे। शाम तक यही स्थिति रही। वहीं, ग्रेनो वेस्ट के किसान चौक पर भी वाहनों की वजह से जाम की स्थिति रही। त्योहार के चलते परी चौक पर बड़ी संख्या में यात्री वाहनों का इंतजार करते रहे। आगरा, मथुरा, बुलंदशहर, खुर्जा आदि शहरों में जाने वालों का तांता लगा रहा। बसों के अलावा लोग कैब और टैक्सी से भी गंतव्य तक जाते दिखे। हालांकि, परिवहन विभाग ने 28 बसों को लगाया था। बावजूद वाहनों की कमी पड़ने से यात्री बसों की छत पर सफर करते दिखाई दिए।
विज्ञापन

हर साल की तरह शहर के सबसे व्यस्त गोल चक्कर परी चौक पर जाम से बचाव को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने एक साइड का डायवर्जन कर रखा था। पीथ्री की ओर से आने वाले वाहनों को सूरजपुर-कासना रोड की ओर न जाने देकर नोएडा एक्सप्रेसवे की ओर मोड़ दिया गया। यहां से वाहनों को या तो नॉलेज पार्क होकर सूरजपुर या पीथ्री, कासना होकर अल्फा-बीटा-गामा या अन्य सेक्टर जाना था। लेकिन परी चौक से नोएडा एक्सप्रेसवे होते हुए वाहन पीथ्री पर अटक गए। सूरजपुर-कासना रोड पर वाहनों और जेपी ग्रींस से आने वाले वाहनों का जमावड़ा लग गया। ट्रैफिक पुलिस की लापरवाही से वाहन चालक एक से लेकर डेढ़ घंटे तक जाम में फंसे रहे। दोपहर से देर शाम तक यही स्थिति रही। वहीं, नॉलेज पार्क की ओर से वाहन पी-3 गोलचक्कर पर जाम से बचने के लिए अंडर पास पर विपरीत दिशा में जाते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें